शिवपुरी। देश प्रदेश सहित जिले में कोरोना संक्रिमतो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर शासन और प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कुछ लोग शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे और उनका खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन शिवपुरी के मातोश्री होटल में किया जा रहा था। आयोजन मध्य प्रदेश राज्य सम्मेलन कॉन्फ्रेंस का था दो दिवसीय यह आयोजन 15 व 16 जनवरी को आयोजित किया जा रहा था इस आयोजन में सभी प्राइवेट स्कूलों के डायरेक्टर प्रिंसिपल को बुलाया गया था। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी थी l
मामले की खबर जैसे ही फास्ट समाचार की टीम को लगी तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए और शहर को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए खबर का प्रकाशन किया व शासन प्रशासन को भी अवगत कराया गया। मामले में कार्यवाही करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार ने आयोजन पर रोक लगा दी और दो दिवसीय आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हो गई। कलेक्टर की इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने धन्यवाद दिया।






Be First to Comment