शिवपुरी के करैरा में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनकर लौट रहे बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें 21 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायल आपस में जीजा-साले हैं। वहीं मृतिका जीजा की मुंहबोली भांजी थी। तीनों झांसी के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झांसी के करारी गांव निवासी बिक्की अहिरवार (32), उनके साले रिषभ अहिरवार और आवास विकास कालोनी निवासी मुंहबोली भांजी ज्योति (21) पिता गुलाब सिंह बाइक (UP93CD2713) से मंगलवार को करैरा में आयोजित बागेश्वर धाम की कथा सुनने पहुंचे थे।
टायर के नीचे आया मृतिका का सर
कथा के समापन के बाद वे रात 8 बजे के आसपास बाइक पर सवार होकर झांसी लौट रहे थे। उसी दौरान करैरा थाना क्षेत्र के NH-27 स्थित अबध होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक (MP09ZZ9723) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से ज्योति बाइक से गिर गई और ट्रक का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीजा बिक्की और साला रिषभ घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनकर झांसी लौट रहीं 21 साल की युवती को ट्रक ने कुचला, मौत, जीजा-साला घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment