शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रमतला के रहने वाले युवक की पत्नी 7 साल के मासूम बच्चे को लेकर फरार हो गई है. इसकी शिकायत आज युवक ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार राजू खान पुत्र लतीफ खान उम्र 27 साल निवासी रमतला थाना कोलारस ने बताया कि मेरी पत्नी समरीन खान उम्र 26 साल, 7 साल के पुत्र जुनैद खान को लेकर फरार हो गई है. समरीन अपने साथ घर में रखे 5 लाख रुपए नगदी सहित 1 लाख के जेवरात ले गई है.
राजू ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी अशोकनगर जिले की नई सराय की रहने बाली समरीन से शादी हुई थी. जिसके बाद एक बेटा हुआ. राजू ने बताया की अशोकनगर के साड़ोरा का रहने बाला एक जाटव युवक हैं जिसके साथ समरीन फरार हुई हैं.
5 लाख नगदी, एक लाख के जेवरात लेकर पत्नी प्रेमी के साथ हुई फरार, 7 साल के बच्चे को भी ले गई / Shivpuri News




