शिवपुरी: भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान का शुभारम्भ कल होने जा रहा हैं. यह अभियान 15 दिवस के लिए चलाया जाएगा. जिलाध्यक्ष ने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुँचने की अपील की हैं.
जिलाध्यक्ष शत्रुधन सिंह तोमर ने बताया की कल 1 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 8 बजे शिवपुरी के ठेंगड़ी भवन में श्रमिक संपर्क अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है. इस शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा 70 वर्षों में श्रमिकों के हितों में किए गए कार्य, संगठन की आगामी कार्य, योजनाएं 1 से 15 दिसंबर तक बृहद श्रमिक संपर्क अभियान की शुरुआत शिवपुरी जिले के सभी श्रमिक क्षेत्रों, ब्लॉक, तहसील क्षेत्रो में पहुंचने की सुनियोजित योजना जोर शोर से किया जाएगा.
जिलाध्यक्ष ने अपील की हैं की इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी अधिक से अधिक देवतुल्य कार्यकर्ता के साथ पहुंचे. सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण ज्येष्ठ-श्रेष्ठजन कार्यकर्ता बंधु जोर शोर से इस अभियान में जुटने का कष्ट करें.
भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान 1 से 15 दिसंबर तक, कल होगा शुभारम्भ / Shivpuri News




