शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टपरा मोहल्ला की एक विवाहिता पांच बच्चों की मां बैराड़ के ही युवक के साथ भाग गई. इसकी शिकायत बैराड थाने में दर्ज कराई गई है. एसपी से पति ने जल्द पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार कैलाश आदिवासी पुत्र खेरू आदिवासी टपरा मोहल्ला थाना बैराड ने बताया की गोविन्द नामदेव पुत्र रामस्वरूप नामदेव निवासी कालामढ़ थाना बैराड़ के साथ पत्नी अनीता आदिवासी 26 सितंबर को भाग गई. पत्नी अपने साथ रकम और 2 बच्चों को भी ले गई हैं. जिसकी शिकायत बैराड थाने में दर्ज कराई गई हैं. युवक ने एसपी से जल्द पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई हैं.
5 बच्चों की माँ भागी गोविंद नामदेव के साथ, 2 बच्चों को लेकर गई, पति ने एसपी से लगाई बरामद करने की गुहार / Shivpuri News




