शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के घसारही गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में ग्रामीण का शव फांसी के फंदे आज शुक्रवार सुबह 11 बजे लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घसारही गांव का रहने वाला 60 वर्षीय उदय सिंह ठाकुर रात में अपने खेत पर जाकर सोता था। गुरुवार शाम भी वह खेत पर सोने के लिए गया था। उदय सिंह ठाकुर रोज सुबह खेत से वापस आते वक्त घर दूध लेकर आता था। जब आज सुबह उदय सिंह घर दूध लेकर नहीं पहुंचा तब उसका बेटा भानू प्रताप अपने पिता को बुलाने सुबह 11 बजे खेत पहुंचा। जहां उदय सिंह ठाकुर का शव झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
भानू प्रताप ने उसके पिता की हत्या की आशंका जताई। भानू का कहना है, झोपडी की इतनी ऊंचाई नहीं है कि फांसी लगाई जा सके। पिता का शव तखत पर मिला था, उनके पास में खून भी मिला है। बताया गया है कि उदय सिंह के एक बेटे की मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य बेटा सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुका था। जिसके उपचार में काफी पैसा लग चुका था। इससे उदय सिंह ठाकुर डिप्रेशन में रहता था। अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

खेत में बनी झोपड़ी में लटका मिला ग्रामीण का शव: बेटे ने हत्या की आंशका जताई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment