शिवपुरी: शहर में लगातार भारी बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया हैं. सड़कों पर ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जैसे की नदी बह रही हो इसी के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और घरों से नहीं निकल पा रहे हैं बारिश का दौर अभी भी लगातार जारी है. इसी क्रम में शहर की नमो नगर कॉलोनी, पुलिस लाइन रेलवे स्टेशन रोड कॉलोनी सहित शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया है. इसके चलते राहगीरों को भी आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पर्यटक स्थल भदैयाकुंड पर भी भारी बारिश के बाद बाढ़ के चलते नीचे जाने से रोक लगा दी है. अब पर्यटक निराश होकर बाहर से ही वापस लौट रहे हैं.
भारी बारिश के चलते शहर की कॉलोनीयों में भरा पानी, सड़के हुई लवालब, घरों में कैद हुए लोग, भदैयाकुंड पर जाने से लगी रोक / Shivpuri News




