,

CM की बहनाओं से पैसे की मांग: खिरिया के सचिव रामकुमार कुशवाह मांगता हैं लाडली बहना में पंजीयन के 500 रुपए रिश्वत, 30 महिलाएं रह गई योजना से बंचित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत बड़ोखरा के ग्राम खिरिया में 30 महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं. गाँव के सचिव द्वारा लाडली बहना में पंजीयन हेतु 50 रुपए की रिश्वत की मांग की जाती हैं.

जानकारी के अनुसार कृष्णा बाई निवासी ग्राम खिरिया ग्राम पंचायत बड़ोखरा जनपद पंचायत बदरवास ने बताया की सचिव रामकुमार कुशवाह के द्वारा लाड़ली बहना योजना के पंजीयन के एवज में 500 रुपए की रिश्वत की मांग की गई. रिश्वत की मांग पूरी न होने पर लाड़ली बहना पंजीयन न करते हुए योजना से बंचित कर दिया.


ग्राम पंचायत सचिव को आवश्यक दस्तावेज दिए जा चुके हैं कुछ ने तो 2 बार दस्तावेज दिए गए थे लेकिन ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही की गई है. जिसके कारण सचिव द्वारा लाडली बहना योजना के पंजीयन नहीं किए गए. जिसके कारण हम सभी महिलाएं मध्यप्रदेश राज्य में संचालित लाडली बहना योजना से वंचित रह गई हैं.

बता दें की ग्राम खिरिया में सचिव की लापरवाही की वजह से 30 के आसपास महिलाएं लाडली बहना का लाभ नहीं ले पा रही हैं. सचिव द्वारा कहा जाता हैं की शासकीय योजना का लाभ लेना है तो पैसे देने पड़ेंगे. इसकी शिकायत महिला बाल विकास में भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई. आज कलेक्टर जनसुनवाई में सभी महिलाओं ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई हैं.