शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी मोहना मार्ग पर टोडा गांव के पास शनिवार की रात करीब 10:00 बजे गाय को बचाने के चक्कर में ट्रोला पलट गया। ट्रोला में भरे चने के कट्टे बिखर गए हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में चालक और ट्रोला का सहायक मामूली रूप से घायल हुए है। ट्रोला के सहायक ने बताया कि अचानक सड़क पर गाय सामने आई और बचाने के चक्कर में ट्रोला सड़क पर पलट गया। वह पोहरी से दिल्ली जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पोहरी के सरकारी गोदाम से ट्रोला क्रमांक – आरजे 11 जीसी 9336 चना भरकर दिल्ली जा रहा था तभी बैराड़ से निकल कर ट्रोला टोड़ा गांव के नजदीक पहुंचा तभी अचानक एक गाय सड़क पर ट्रोला के सामने आ गई जिससे ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला में भरे चने के कट्टे सड़क से नीचे बिखर गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने चने के कट्टे दूसरे ट्रक में लोड करा कर ट्रोला को क्रेन की मदद से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गाय को बचाने के फेर में पोहरी से दिल्ली जा रहा चने से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलटा, 2 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment