शिवपुरी। गौरीशंकर राजपूत निवासी लक्ष्मी वाटिका के पीछे चंद्रनगर, ग्वालियर ने जनसुनवाई में की शिकायत में बताया कि सहायक ग्रेड 2 दुबे जी बाथम पुत्र भरोसी वर्तमान में तहसील शिवपुरी में पदस्थ है के द्वारा कूट रचित जनजाति जाति प्रमाण पत्र पर शासकीय नियुक्ति प्राप्त कर ली है। मामले को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुबेजी बाथम भोई जाति के हैं और इनके परिवार के सभी सदस्य भोई जाति पिछड़ा वर्ग में है। मामले को लेकर युवक ने भाई की समग्र आई व पिता की जमीन खसरा की नकल सौंपी। युवक ने मामले में न्यायिक कार्रवाई की मांग की गई।
दुबेजी बाथम पर आरोप, फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर पाई सरकारी नौकरी / Shivpuri News




