शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक ने सेवा कार्य की शुरूआत नववर्ष में नपा की महिला सफाई कर्मियों को कंबल वितरण के साथ की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका सीएमआे शैलेष अवस्थी एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत में जेसीआई सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पहार और मोमेंटो के साथ किया। इसके बाद वीर सावरकर पार्क में नगर पालिका की महिला सफाई कर्मचारियों को 51 कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर जेसीआई मेंबर आईपीपी शशि शर्मा, अध्यक्ष किरण उप्पल, सचिव अनु मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन, जेजे विंग्स चेयर पर्सन साक्षी बंसल, नीड ब्लड कॉल चेयरपर्सन सुनीता भदौरिया, कविता अरोरा, सोनलता गौड, मोनिका सचदेवा, निशा चौरसिया मौजूद थे। आभार सचिव अनु मित्तल के द्वारा व्यक्त किया गया।

जेसीआई डायनेमिक ने नववर्ष में नपा की महिला सफाई कर्मचारियों को किए कंबल वितरित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment