Press "Enter" to skip to content

वकील के घर में चोरी छत के रास्ते घर में घुसा चोर ले उड़ा नगदी रुपए और मोबाइल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की शाही कॉलोनी सी.एन.जी. पेट्रोल पम्प के सामने रहने वाले एक वकील के घर को निशाना बनाते हुए चोर ने चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। चोर वकील के घर में छत के रास्ते अंदर घुसा और घर में रखा वकील का मोबाइल और पर्स चोरी कर ले गया। सुबह जागने पर वकील को चोरी का पता चला जिसके उसने इसकी शिकायत कोतवाली थाने समेत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र मनीराम कुशवाह निवासी शाही कॉलोनी, सी.एन.जी. पेट्रोल पंप के सामने सिंहनिवास शिवपुरी ने बताया कि बीती रात करीब 2 से 6 बजे के बीच अज्ञात चोर छत के रास्ते उसके घर में घुसा और घर में रखा उसका मोबाइल और पर्स चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में 7 हजार रुपए रखे हुए थे जिसे चोर चोरी कर ले गया।सुनील कुशवाह ने इसकी शिकायत शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई और पुलिस से चोर को पकड़ने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!