शिवपुरी: शहर में आज (शुक्रवार) लुधावली क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर वर्षों से चली आ रही प्रथा के तहत रंगपंचमी मनाई गई। रंग पंचमी के पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। जहां पुरुषों ने महिलाओं पर खूब गुलाल फेंका तो वहीं महिलाओं ने गुलाल फेंकने वाले पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां भांजी, वहीं पुरूष अपने आपको मंदिर के इर्दगिर्द बचते-बचाते नजर आए।
बता दें यादव समाज और पाल समाज के द्वारा रंगपंचमी पर यह आयोजन वर्षों से होता चला आ रहा है। रंगपंचमी के अवसर पर झंडा नाम का एक विशेष कार्यक्रम होता है इसके अतिरिक्त आज के दिन नाल उठाने के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है जहां जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के खिलाड़ी और ग्रामीण नाल उठाने की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
झंडा निकालने पर पड़ती है लाठियां
इस आयोजन में एक झंडा नाम का एक आयोजन किया जाता था। जहां एक लाल रंग के कपड़े में इनाम के तौर पर कुछ गुप्त रुपयों को रखा जाता है। इसके बाद इमली के पेड़ से काट कर लाई गई टहनी को जमीन में गाढ़कर उसके ऊपरी सिरे पर लाल रंग के झंडे को बांध दिया जाता है। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत होती है। जहां पुरुष गुलाल उड़ाते हुए पेड़ पर बंधे झंडे को निकालने का प्रयास करते हैं। वहीं महिलाएं हाथ में लाठी लेकर झंडे को ले जाने से रोकती हैं।
इसी क्रम में आज फिर झंडा कार्यक्रम आयोजन हुआ जहां पुरुषों ने गुलाल उड़ाते हुए झंडे को पाने का प्रयास किया तो वहीं महिलाओं ने पुरुषों को रोकने के लिए जमकर लाठियां भांजी। करीब एक घंटे चले इस खेल में जीत पुरुषों की हुई। पुरुषों के द्वारा पेड़ की टहनी को उखाड़ झंडे को अपने कब्जे में लिया।
आयोजन समिति के सदस्य कालीचरण यादव ने बताया कि हर वर्ष रंग पंचमी के दिन यह कार्यक्रम शंकर जी के मंदिर पर आयोजित किया जाता है। यहां दूर-दूर से लोग नाल उठाने के लिए आते हैं। उसके साथ लठमार होली का चर्चित कार्यक्रम भी यहां आयोजित किया जाता है। रंग पंचमी के दिन यह कार्यक्रम पुरखों के जमाने से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फिर रंग पंचमी के पर्व पर यह आयोजन किया गया है जहां बच्चे बुजुर्ग महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित हुई है।

रंगपंचमी पर लठमार होली आयोजित: पुरुषों ने झंडे को पाने महिलाओं पर उड़ाया गुलाल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment