शिवपुरी: जिला अस्पताल में इलाज से पहले एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद फरजान युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज करने की जगह अस्पताल में मौजूद स्टाफ मरीज के परिजनों से अभद्रता करने लगे जिसके कुछ समय बाद ही युवक ने बिना उपचार के ही जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई इंदल आदिवासी निवासी गणेश खेड़ा ने बताया कि उसके भाई लक्ष्मण आदिवासी को रात में सांस लेने में तकलीफ हो रही थी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने इलाज करने की जगह परिजनों के साथ अभद्रता की इसी दौरान समय पर इलाज नहीं मिलने पर युवक की मौत हो गई। यहां आपको बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल स्टाफ द्वारा मरीजों के परिजनों के साथ अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अस्पताल स्टाफ के हौसले बुलंद बने हुए हैं।

शिवपुरी जिला अस्पताल में युवक की मौत परिजनों ने स्टाफ पर लगाया अभद्रता का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment