शिवपुरी: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर शिवपुरी रवीन्द्र चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध संजय कुमार गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में आबकारी वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा अपनी टीम के साथ दिनाँक 22-03-2024 को पोहरी में दबिश दे कर 30 हाफ व्हिस्की, 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 200 किलो लहान जप्त कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 34(1) के दो न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी शिवपुरी, आरक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
अबैध शराब बेचने बाले पर कार्रवाई: 30 हाफ अंग्रेजी शराब सहित 5 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News




