शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक करके उसे ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है।खास बात यह है कि शिकायत के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान युवती ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के नवागत एसपी अमन सिंह राठौड़ को शिकायत दर्ज कराते हुए ब्लैकमेलर का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मेरे से शादी करो नहीं तो मुझे 2 लाख रुपए दो:
करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बताया यह कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात ब्लैकमेलर मेरे फोटो डाल रहा है। मेरी आईडी पर एक लडके की फोटो डालता है और बोलता है कि तुझे इससे शादी करना पडेगी।बोल रहा है कि मेरे से या तो शादी करो नहीं तो मुझे दो लाख रूपये दे दो नहीं तो मैं तेरी फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा।
मुझे वह मेरे परिवार को देता है जान से मारने की धमकी:
अज्ञात ब्लैकमेलर द्वारा मोबाइल नंबर 9755278519, 9424881392,9285074808,8989632328 से एवं कई नम्बरों से लगभग जुलाई 2023 से बार बार फोन आता है और बोलता है कि तुझे एवं तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा और अगर तू घर से बाहर निकली तो तेरे ऊपर तेजाब डाल दूंगा और यदि तू करैरा या कहीं बाहर पढने के लिये जाती है तो तुझे वहीं पर मार डालूंगा। और मेरा तुम लोग कुछ नहीं विगाड पाओगे और यदि तुमने पुलिस थाने में रिपोर्ट की तो मेरा कुछ नहीं होगा तुम ही फसोगी।
कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्महत्या की धमकी:
युवती ने बताया कि अज्ञात ब्लैकमेलर द्वारा मुझ पर एवं मेरे परिवार वालों पर नजर रखें हुये है मैसेज एवं फोन पर बोलता है कि मैं तेरे ऊपर एवं तेरे परिवार वालों पर हर पल नजर रखें हुये हैं। मुझे एक एक खबर मिलती है कि तू एवं तेरे परिवार वाले क्या कर रहे है कहाँ जा रहे है। युवती ने बताया कि पूर्व में कई बार संबंधित थाने पर कई शिकायतें की किंतु आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई यदि अभी भी कोई सुनवाई नहीं होती है तो उसके पास आत्म हत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। युवती ने आवेदन के साथ सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट संलग्न कर अज्ञात ब्लैक मेलर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

INSTAGRAM पर फर्जी ID बनाकर हैकर कर रहा युवती को ब्लैकमेल: मुझसे शादी करो या 2 लाख रुपए दो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment