शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर बीती रात ट्रक के पीछे ट्रक घुस जाने से एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।यह हादसा फोरलेन हाईवे पर बदरवास और लुकवासा के बीच हुआ।
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पचौरी निवासी भोपाल ने बताया कि वह गुरुवार की रात को मंडीदीप से ट्रक लेकर कुंडली सोनीपत जा रहे थे। तभी लुकवासा और बदरवास के बीच आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनका ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गया।इस हादसे में ड्राइवर गुड्डू अंसारी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
हाईवे पर चलते ट्रक के पीछे घुसा ट्रक, ड्राइवर घायल, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा / Shivpuri News




