शिवपुरी। बहुचर्चित काव्या धाकड़ किडनैपिंग केस में 5 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस काव्या और उसके तथाकथित बॉयफ्रेंड हर्षित को तलाश करने में नाकाम साबित हुई है। हालांकि कोटा और इंदौर पुलिस की कई टीमें लगातार काव्या धाकड़ की लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हुई है। इसी बीच काव्या की तलाश में उसके पिता कोटा से इंदौर पहुंच गए हैं। यहां आपको बता दें कि राजस्थान के कोटा से गायब शिवपुरी की छात्रा के बारे में नित नए खुलासे हो रहे हैं। पहले अपहरण का कॉल, फिर खुद ही साजिश में शामिल होने जैसी बातें सामने आने के बाद अब उसकी लोकेशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। काव्या की लोकेशन इंदौर और आसपास के इलाके उज्जैन-ओंकारेश्वर में होने की आशंका जताई जा रही है। इंदौर पहुंचे काव्या के पिता का कहना है अभी बेटी का पता नहीं चला है। पुलिस जो कहानी बता रही है, तब तक यकीन नहीं कर सकते, जब तक बेटी नहीं मिल जाए। अब हम भी इंदौर में उसे खोजने आए हैं। पुलिस अपहरण फर्जी बता रही है। हो सकता है बेटी की गलती न हो। उसके मिलने के बाद ही पुलिस को सच्चाई सामने लाना चाहिए थी। वहीं काव्या की लोकेशन को लेकर पुलिस को शंका है दोनों उज्जैन या ओंकारेश्वर में हो सकते हैं। काव्या का मोबाइल भी इंदौर रिंग रोड से ही बंद हुआ है।

काव्या धाकड़ किडनैपिंग केस: 5 दिन बाद भी बेसुराग, इंदौर पहुंचे पिता, उज्जैन-ओंकारेश्वर में होने की आशंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment