Press "Enter" to skip to content

टपरिया में मिला 18 वर्षीय युवक का शव मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में 18 साल के युवक की खेत पर स्थित टपरिया में मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अशोक पुत्र राजाराम आदिवासी उम्र 18 साल की बुधवार को मौत हो गई है। पिता राजाराम ने बताया कि वह सुभाषपुरा के करई बारा गांव के रहने वाले हैं। बैराड़ के बालापुर में 8 साल से बटाई से खेती कर रहे थे। बेटा अशोक कई दिनों से बीमार था। बुधवार की दोपहर 12 बजे अशोक को आवाज लगाई तो टपरिया से जबाव नहीं आया। अंदर जाकर देखा तो अशोक बेहोश हालत में पड़ा था। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!