,

खेत में चना काट रहे किसान को जंगली सूअर ने दबोचा, जमीन पर पटककर पीछे खा लिया / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र आने वाले ग्राम अम्हारा में एक किसान अपने खेत पर चना काट रहा था. तभी जंगली सूअर जंगल से भाग कर खेत पर आ गया और किसान को पीछे से खा लिया.

जानकारी के अनुसार सुखबीर यादव निवासी अम्हारा थाना इंदार ने बताया कि वह अपने खेत पर चना काटने गया था. तभी जंगल से जंगली सूअर आया और उसे दबोच लिया. जंगली सूअर ने उसे जमीन पर पटक लिया साथ ही पीछे से खा लिया. इसके बाद जंगली सूअर वहां से भाग खड़ा हुआ. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.