शिवपुरी: शहर के फिजिकल क्षेत्र के रहने वाले विष्णु राठौड़ ने बताया कि उसका डेढ़ साल का नाती घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते वक्त में गर्म पानी से भरे बर्तन की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरीके से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मासूम की मां आशा जोशी ने बताया कि आज बुधवार की सुबह उसकी चार की बेटी राधिका अपनी दादी के पास खेल रही थी। इधर उसका बेटा गर्म पानी को बाल्टी में भरकर वाहन धोने के लिए ले जा रहा था। तभी उसकी बेटी खौलते पानी से भरी बाल्टी से टकरा गई थी। इससे बाल्टी का गर्म पानी बेटी पर फैल गया था। जिससे बेटी बुरी तरीके से झुलस गई। आननफानन में बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खोलते पानी से जला डेढ़ साल का मासूम बालक, 4 साल की बालिका भी जली / Shivpuri News




