,

गोपाल मंदिर पर महंत पुरुषोत्तम दास बड़ा हनुमान मंदिर पर कब्जा करने का आरोप, कलेक्टर से महंत को हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी: गोपाल मंदिर न्यू ब्लॉक शिवपुरी पर पुरुषोत्तम दास महंत बडा हनुमान मंदिर शिवपुरी द्वारा भूमाफियाओं के सहयोग से मंदिर पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटनाक्रम से अवगत कराने कलेक्टर को आबेदन सौंपा हैं.


मंदिर श्री गोपाल जी मंदिर की स्थापना गद्दी डाकौर खालासा गिरनार मंदिर बमरा परगना पोहरी जिला शिवपुरी के श्री महंत श्री गोपालदास जी महाराज उनके शिष्य मथुरा दास जी द्वारा की गई थी। मथुरादास के पश्चात उनके शिष्य ओमकार दास ने गद्दी संभाली उनके देवलोक गमन के पश्चात ओमकार दास के गुरुभाई हरनाम दास को गद्दी सौंपी गई। दिलीप दास को भूमाफियाओं द्वारा किसी केस में फंसा दिया गया वह इस समय आज्ञात वास में है।

गद्दी हरनाम दास के शिष्य व डाकोर खालसा गिरनार मंदिर के महंत बमरा परगना पोहरी गद्दीनशीन है। संत परम्परा के अनुसार पुरूषोत्तम दास डाकौर खालसा के हमारी संत परम्परा से इनका कोई संबंध है.