रन्नौद/कोलारस फांसी से संबंधित युवक की मौत के केस में परिजनों से अभद्रता और गाली गलौज का मामला सामने आने पर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। अकाझिरी निवासी हरिओम लोधी ने एसपी से शिकायत की थी कि 15 मई को बीट प्रभारी एएसआई महेंद्र पाठक से गुहार लगाने पहुंचे थे। मृतक भाई नीरज की पीएम रिपोर्ट की जानकारी मांगने पर दरोगा ने गालियां दीं और अभद्रता की। मामले से संबंधित वीडियो रिकार्डिंग सामने आने पर एसपी राजेश सिंह ने बुधवार को एएसआई पाठक को निलंबित कर दिया है।
गालियां देने वाले वीडियो वायरल मामले में दरोगा पाठक सस्पेंड / Kolaras News




