Press "Enter" to skip to content

दिनारा गणेश वाटिका से चोरी गए सोने चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News

-20 लाख 60 हजार रूपए का माला बरामद
शिवपुरी । दिनारा पुलिस ने गणेश वाटिका से चोरी गए सोने चांदी के जेवर एवं नगदी दस हजार रुपये कुल कीमती 20,60,000/- रु का माल वरामद करने में सफला प्राप्त की हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 22 मई को फरियादी गिरवर सिंह पुत्र शोभाराम यादव उम्र  52 साल निवासी दाऊनगर हसारी थाना प्रेमनगर जिला झांसी ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई की गणेश वाटिका दिनारा में अपने पुत्र की वारात लेकर आया था जहां मेरे  चढावे का सामान सोने के जेवरात (330 ग्राम 900 मि.ग्रा.) एवं चांदी की पायलें 229 ग्राम अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ले गए । उक्त रिपोर्ट पर से थाना दिनारा पर अपराध क्रं. 118/2022 धारा 457,380 ता.हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ प्रदीप शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा उनि. संतोष भार्गव थाना प्रभारी वोडा जिला राजगढ़ उनि. रामनेश राठौर एवं चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उप निरी. नितिन भार्गव मय बल के एक टीम बनाई गई। एसपी शिवपुरी के निर्देशन में वीडियों फुटेज के आधार पर लगातार अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल को वरामद करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 27 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी को अंजाम देने बाले चोर ग्राम गुलखेडी नदी किनारे पुलिया के पास में देखे हैं। इस सूचना पर से थाना प्रभारी दिनारा उनि. संतोष भार्गव एवं चौकी प्रभारी उनि. नितिन भार्गव बरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे तो देखा की पुलिया के पास जंगल में मुखबिर द्वारा बताए हुलियों के दो लोग बैठे दिखे जो कुछ बांट रहे थे जो पुलिस को आता देख अपना सामान वहीं पर छोड़कर जंगल में भाग गए, पुलिस द्वारा चोरों के आपस में वटवारे के दौरान ग्राम गुलखेडी नदी किनारे पुलिया के पास से चोरी गए सोने का हार, दो लोंग हार , बाजू बंध, माथे की बिंदिया, नाक की नथ, हथ फूल तीन अंगूठी बाला, छ: चूडीयां,मंगल सूत्र, बीजा सेन, कमर पेटी, दो अंगूठी सोने की व एक जोडी चांदी की पायल, नगदी दस हजार रुपये कुल कीमती 20,60000/- रुपये से जप्त किया गया है । आरोपी वादल पुत्र कृष्णा शांसी, बब्लू पुत्र सुम्मेर शांसी निवासीगण ग्राम गुलखेडी थाना वोडा जिला राजगढ के मौके से फरार  हो गये । उक्त प्रकरण मे शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी गया सारा सामान एवं नगदी वरामद कर लिया गया है एवं पुलिस द्वारा आरोपीयों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मे होंगे। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष भार्गव थाना प्रभारी दिनारा , उप निरी. नितिन भार्गव चौकी प्रभारी हिम्मतपुर , सउनि  संजय कुमार भगत , आर. 777 मनीष गोस्वामी , आर 323 योगेश मिश्रा , आर. 68 विजय मीणा , आर. हरीस जाट की सराहनीय भूमिका रही ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!