रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीजो की सेवा के लिए खुलता है केन्द्र
शिवपुरी- कोरोना काल के संकट में आमजन की सेवा के लिए जब ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की आवश्यकता महसूस हुई तब सर्वप्रथम सेवा भारती ही वह संस्था जिसने संस्था के द्वारा सहयोग स्वरूप जरूरतमंदों तक यह मशीन पहुंचाई और इसमें अनेकों लोगों ने आर्थिक रूप से सहयोग कर सेवा भारती की सेवा गतिविधियों को चलाायमान बनाए रखा।
सेवा भारती संस्था से जुड़े ओम बंसल ने बताया कि कोरोना काल एक ऐसा समय था जब अपने भी कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी की चपेट में आए तो वह अलग हो गए और हालात यह हुए कि कई परिवारों ने अपनों तक को खो दिया। इस दौरान सेवा भारती ने भी ऑक्सीजन के रूप में प्रयोग होने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराकर जनसेवा में समर्पित की और इससे कई लोगों की जान बच भी गई। वहीं कोरोना कफ्र्यू के बाद भी सेवा भारती संस्था की आमजन के लिए जनसेवा रूपी सेवा गतिविधि निरंतर जारी है जिसमें रविवार के दिन भी जहां बाजार पूरी तरह से बंद रहता है वहां जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए सेवा भारती द्वारा आज भी उन्हें भोजन, उनकी आवश्यक सामग्री में शामिल दलिया, दूध, पोहा, मिष्ठान आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान अनेकों लोगों ने सेवाभारती संस्था को आर्थिक रूप से सहयोग भी प्रदान किया जिन्हें सहयोग राशि की पावती भी दी गई हालांकि कुछेक लोगों के पास यह रशीद ना पहुंची हो तब भी शीघ्र ही यह सहयोग राशि रसीद उन तक पहुंचाई जाएगी।
इसके बाद भी आज के समय में भी सेवा भारती संस्था की सेवाऐं निरंतर जारी है जिसमें जिला अस्पताल में संचालित सेवा भारती जनसेवा के लिए समर्पित भाव से एक केन्द्र बनकर सेवा कार्य करने में लगा हुआ है। इस दौरान संस्था को सहयोग करने वाला हरेक सेवाभावी धन्यवाद का पात्र है जिनके सहयोग के प्रति संस्था सदैव आभारी रहेगी। सेवा भारती संस्था के द्वारा रविवार को बाजार बंद की स्थिति में भी संस्था द्वारा भोजन वितरित किया किया जा रहा है, अब केंद्र सुबह और शाम को ही सेवा कार्य के लिए खोला जा रहा है। बता दें कि लॉकडाउन की अवधि में प्रतिदिन लगभग 600 से अधिक लोगों को यह सेवा उपलब्ध करवाई गई।




