सेसई बाले मनोज गुप्ता ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ किया अभद्र व्यवहार / Shivpuri News

शासकीय कार्य मे बाधा डाली

2 बार अस्थायी अतिक्रमण का नोटिस दिया

इसके बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण इसलिए पहुँची थी टीम

शिवपुरी। खबर झांसी तिराहे से हैं यहां स्थित सेसई बालों की चाट की दुकान हैं जिनके द्वारा दुकान के बाहर टेबल कुर्सी रखकर अबैध1 तरीके से अस्थायी अतिक्रमण किया गया हैं जिसकी सूचना नगरपालिका को लगी वहीं नगरपालिका के कर्मचारियों ने 2 बार नोटिस दिया लेकिन दुकानदार ने अतिक्रमण नहीं हटाया इसके बाद आज सुबह नगरपालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुँच गई फिर क्या था गुस्साएं दुकानदार संचालक मनोज गुप्ता ने नगरपालिका की ट्रॉली में रखी टेबल बाहर फेंक दी और बोलें की टेबल नहीं लड़ जाओगे में दुकान बंद कर रहा ,और नगरपालिका कर्मचारियों ने गली गलोच कर दी वही मारने तक को उतारू हो गए ,और खुद ही अपने सामान को फेंकने लगे और लूट की बातें करने लगे ,यह ड्रामा घण्टों तक चला वहीं देखने बालों की भी भीड़ लग गई ,यहां हम आपको बता दें कि अभी थीम रोड ही शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का सपना हैं वहीं ऐसे दुकानदार अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर थीम रोड की चकाचौंध को प्रभावित कर रहे हैं ,सूत्रों की माने तो अब नगरपालिका कर्मचारी शासकीय कार्य मे बाधा डालने की शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं