Press "Enter" to skip to content

झरनों पर लोग सावधानी एवं सतर्कता बरतें – SDM मुकेश सिंह

शिवपुरी- परिजन एवं बालक की लापरवाही के कारण लगभग 14 वर्षीय क्रिश पुत्र योगेन्द्र जैन निवासी वीरसावरकर पार्क शिवपुरी की पोहरी क्षेत्र में स्थित पवा झरने पर गहरे पानी मेें नहाते वक्त डूबने से मृत्यु हो गई है। 

अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोहरी मुकेश सिंह ने बताया कि पवा झरने (जलप्रपात) पर आए लोगों को जवान एवं कोटवारों द्वारा समझाइस एवं चेतावनी दे रहे थे कि वे गहरे पानी में न जाए एवं सावधानी एवं सर्तकता बरते। घटना के लगभग ढाई घण्टे पूर्व तक एसडीएम स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को गहरे पानी में न जाने की समझाईस दी थी। जबकि वहां पर एक जवान एवं तीन कोटवारों द्वारा भी इस प्रकार की लोगों को समझाईस दी जा रही थी। प्रशासन द्वारा पवा पर लोगों को गहरे पानी में न जाने और सावधानी एवं सतर्कता बरतने के चेतावनी एवं मार्गदर्शक बोर्ड लगाए गए है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!