Press "Enter" to skip to content

पानी से भरे गड्डे में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत | Satanbada News


शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सकलपुर में नाना के घर आई बालिका की डूबने से मौत हो गई। ज्योति पुत्री मोहन आदिवासी नामक बालिका अपने नाना के यहां सकलपुर गांव आई थी। कल दोपहर वह गांव की अन्य लड़कियों के साथ पास ही स्थित पानी से भरे गड्डे में नहाने के लिए गई, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था जिसके चलते वह दस फीट गहरे गड्डे में डूब गई और उसकी मौत हो गई। गड्डे में बारिश का पानी भरा हुआ था और गांव में बच्चे उसमें नहाने के लिए जाते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

पहले भी हो चुके हैं हादसे
पानी से भरे गड्डों में बच्चों के मरने की यह पहली घटना नहीं है। बड़ागांव के समीप चार बच्चों की गड्डे में डूबने से मौत हो गई थी वहीं बदरवास में भी एक बच्चा गड्डे में डूबकर मर गया था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!