
शिवपुरी। खबर जिले के थाने सतनबाड़ा अन्तर्गत पंचायत भवन के सामने फोरलेन से आ रही हैं जहाँ एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने पैदल सड़क पार कर रहे बुजुर्ग में टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गईं।
जानकारी के अनुसार बारेलाल आदिवासी पुत्र श्री गोकलिया आदिवासी उम्र 75 साल निवासी सहराना डांक बंगला के पास फोरलेन स्थित पंचायत भवन के सामने से सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार आ रही सफेद कलर की अल्टो कार ने मृतक में टक्कर मार दी। जिससे युबक की मौके पर ही मौत हो गईं। चालक एक्सीडेंट के बाद फरार ही गया। अल्टो कार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं जिसका नंबर हैं। UP 83 AN 8732 हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं।






Be First to Comment