सरपंच से विवाद : युवक चढ़ गया फांसी पर, सरपंच बनाता रहा वीडियो / Picchore News

पिछोर। खबर पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां सरपंच से विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। वहीं मामले में सरपंच उक्त युवक का फांसी पर चढ़ने का वीडियो बनाता रहा।

मिली जानकारी के अनुसार पिछोर के ग्राम भंवरहार में शासकीय स्कूल के पास वाली जमीन पर सरपंच महेश यादव द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। इसी कब्जे को लेकर गांव के ही रहने वाले ज्वाला पुत्र जाहरसिंह यादव से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते ज्वाला ने फंदा बना आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। ज्वाला सिंह ने बताया कि सरपंच जहां भी शासकीय जमीन है वहां पर दबंगई से अपना कब्जा कर लेता है और निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है जिसकी शिकायत उसने की इसी के चलते आए दिन उसे सरपंच प्रताड़ित कर रहा है, मामले को लेकर पुलिस से लेकर अधिकारी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।