मुरैना :- जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती मधु सिंह जिला मुरैना को निलंबित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त द्वारा गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर वाहन की फिटनेस, परमिट आदि की चेकिंग में लापरवाही को ध्यान में रख निलंबन की कार्यवाही की गयी है।निलंबन आदेश में बताया गया है कि मुरैना नगर में एक ऑटो, जिसमें स्कूल के बच्चे बैठे हुए थे, अन्य वाहन से टकरा गया, जिसमें ऑटो ड्रायवर और एक बच्चे की मृत्यु हो गयी। यह ऑटो बिना परमिट के मुरैना शहर में संचालित हो रहा था। बिना परमिट के ऑटो के संचालन को जिला परिवहन अधिकारी की लापरवाही माना गया और तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित कर दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी मुरैना के निलंबन के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ग्वालियर को अपने प्रभार के साथ-साथ मुरैना के जिला परिवहन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।दरअसल, बुधवार को मुरैना जिले में बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा ऑटो पलट गया| इस हादसे में ऑटो चालाक सहित एक बच्चे की मौत हुई है| वही 11 बच्चे घायल हुए हैं | गणेशपुरा स्थित सन मिशन स्कूल का ऑटो माता बसैया थाना इलाके के नगर गांव में पलट गया| हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर चंद्र प्रकाश तिवारी और छात्र कुलदीप की मौके पर मौत हो गई. वहीं, गाड़ी में सवार 11 छात्र भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है| घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी सिंह और तहसीलदार नरेश गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना, साथ ही मृतकों का शव पीएम के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
मुरैना में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा छात्र की मौत, RTO सस्पेंड




