
शिवपुरी। रविवार को पुलिस कंट्रोल में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा क्राइम बैठक ली, जो प्रात: 11:45 बजे से शाम 05:00 बजे तक चली। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा एस.सी./एस.टी. अधिनियम में हुए संसोधान के कारण आगामी 6 सितंबर को संभावित बंद के आव्हान को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षत्रों में सतत् भ्रमण करने के निर्देश दिए, साथ ही अच्छा आमसूचना संकलन तंत्र स्थापित करने एवं क्रिटिकल इलाकों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक श्री हिंगणकर द्वारा थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि अपने-अपने थानों में जुआ, सट्टा पर लगाम कसें और यदि किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा संचालित होने की शिकायत होती है तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इसके अलावा जिले में चलाए जा रहे स्थाई-वारण्ट तामीली, गिरफ्तारी वारण्ट तामीली आदि शत प्रतिशत तक करने के निर्देश दिए। आगामी चुनाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के द्वारा स्वयं मतदान केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण करने एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्यवहार निष्पक्ष होने हेतु निर्देश दिए। आगामी त्यौहारों (गणेश स्थापना एवं मोहर्रम )को मद्येनजर रखते हुए, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की वैठकों का आयोजन करेंगे एवं बैठकों में जुलूस का रूटचार्ट व समय निर्धारित कर शांति समिति के सदस्यों को आपसी तालमेल से शांति बनाये रखने हेतु निर्देश देंगे, ताकि किसी भी प्रकार की टकराव की स्थिति पैदा न हो। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं जिला शिवपुरी के समस्त एस.डी.ओ.पी. तथा परिविक्षाधीन एस.डी.ओ.पी. व रक्षित निरीक्षक शिवपुरी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं कण्ट्रोल रूम प्रभारी उपस्थित रहे।
इन पर भी रहेगी पुलिस की नजर
एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों पर प्रतिबंधात्मक की कार्रवाई की जाएगी। शस्त्र लाईसेंसों एवं विस्फोटक सामग्री रखने वालों के लाईसेंसों का भैतिक सत्यापन स्वयं एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के द्वारा किये जाने के निर्देश दिए। ऐसे अपराधी जिनके कारण क्षेत्र में आंतक या भय का माहौल बना हो उनके खिलाफ जिला बदर या एनएसए की कार्यवाही जो उचित हो करने के निर्देश दिए।






Be First to Comment