
शिवपुरी। भारतवर्ष में प्राचीनकाल से ही स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता आ रहा है शिक्षा केइस मंदिर में शिक्षक को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन वही शिक्षक जब सारी मर्यादाओं को तोड़कर शिक्षक की भूमिका को बदनाम करे तो उस शिक्षक के द्वारा पढ़ाये जाने वाले बच्चों का भविष्य तो अंधकार की ओर जाएगा ही, साथ ही उनके जीवन पर इस माहौल का भी बुरा असर पड़ेगा। इसी तरह का वाक्या ग्राम सतनवाड़ाकलां में संचालित शासकीय हाईस्कूल का सामने आया है। स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं ने स्कूल के हेडमास्टर विवेक महिन्द्रा और स्कूल की शिक्षिका पर स्कूल में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उक्त बात की शिकायत लेकर आज जब बड़ी संख्या में छात्राएं जनसुनवाई में पहुंची और प्रभारी डीईओ के समक्ष स्कूल के प्राचार्य पर संगीन आरोप लगाए तो सनसनी फैल गई। छात्राओं ने बताया कि स्कूल में प्राचार्य ही हमारे समक्ष शर्ट उतारकर बनियान में घूमते हैं। छात्राओं ने यहां तक बताया कि हेडमास्टर मैडम को अपनी गोद में बिठा लेता है और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ऑफिस में बैठे रहते हैं। हमने कई बार दोनों को एक साथ देखा है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य यह कहते हैं कि हमारे कक्ष में मत आया करो।
सूत्रों की मानें तो प्राचार्य और शिक्षिका की लवस्टोरी की चर्चाएं आसपास के क्षेत्र में जोरों से है और दोनों ने स्कूल को ही लवस पॉइंट बनाकर रख दिया है।
इनका कहना है
छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है, मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
R A प्रजापति
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी डीईओ शिवपुरी






Be First to Comment