Press "Enter" to skip to content

POLICE CONTROL ROOM प्रभारी शाक्य ने दिया साहस का परिचय, शराबियों से बचाया युवक को

शिवपुरी। बीती रात्रि 10 बजे  कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि.(रे.)जितेन्द्र शाक्य अपनी कार से फतेहपुर वायपास रोड से गुजर रहे थे तभी इनोवेटिव स्कूल के पास दो व्यक्ति नशे में धुत होकर एक व्यक्ति को गाली गलौच करते हुए मारपीट कर शराब के लिए पैसे की मॉग कर रहे थे तथा उनके द्वारा उस व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिये तभी उनि जितेन्द्र शाक्य के द्वारा तत्काल अपनी गाड़ी रोड के साईड में रोकी और पिटने वाले व्यकित को बचाया, बाद नशे में धुत दोनोंं व्यक्तियों को जनता की मदद से पकड़ कर पुलिस थाना कोतवाली भिजवाया गया। पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि.(रे.)जितेन्द्र शाक्य के द्वारा एक व्यक्ति सुनील राठौर निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी की जान बचाकर उसके साथ कोई बड़ी घटना घटित होने से बचाई। पुलिस अधीक्षक द्वार इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर उनि.(रे.)जितेन्द्र शाक्य हौंसला अफजाई की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!