आरक्षक लिखकर गया क्या फायदा ऐसी बर्दी का जो अपनी सुरक्षा न कर सके | POHARI NEWS

क्या फायदा ऐसी बर्दी का जो अपनी सुरक्षा न कर सके

जा रहा हूँ या तो मरकर लौटूंगा या मारकर

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की भटनावर चौकी से आ रही हैं। जहाँ भटनावर चौकी में पदस्थ आरक्षक से दो दिन पूर्ब हुई मारपीट के मामले में बुधवार की देर शाम पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में आरक्षक का मैसेज आया है जिसमें उसने यह संदेश दिया है कि ‘क्या फायदा इस वर्दी का ? जो अपनी सुरक्षा ना कर सके जा रहा हूं या तो मर कर लौटूंगा या मारकर इस मैसेज के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में से खुद को अनभिज्ञ बता रहे है।

जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व 9 सितंबर को आरक्षक रवि शर्मा के साथ दीपू उर्फ महेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र रावत, राकेश धाकड़ व भूरा धाकड़ ने मारपीट कर दी। आरक्षक ने शिकायत में बताया कि 2 माह पूर्व महेंद्र के खिलाफ अबैध शराब बेचने का प्रकरण दर्ज किया था इसी बात का बदला लेने के लिए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है यह बता दें कि आरोपियों में महेंद्र रावत जिला पंचायत सदस्य भगवती नरेश रावत का बेटा हैं। इधर आरक्षक का मोबाइल बंद आ रहा है।


संबंधित खबरें