बैराड़। भटनावर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धामौरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर बाइक सवार ने दम तोड़ दिया. जबकि सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल को नजदीकी पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है. हादसा धामौरा नर्सरी के पास हुआ है.वहीं बाइक पर 2 लोग सवार थे. जो सिमरई थाना चिलमानी जिला श्योपुर से पोहरी के चक परासरी में गमी में शामिल होने जा रह थे। तभी धामौरा नर्सरी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए।
धामौरा पर पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत ,एक घायल / Bairad News




