
पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले न्यायालय परिसर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। बाइक मालिक ने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर के समय वह न्यायालय किसी काम से गया हुआ था। यहां उसने अपनी बाइक एमपी 33 एपी 4563 को न्यायालय परिसर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद फरियादी थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।




