पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मजरा हीरापुर बडेरा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला अंजुमबानो पत्नी अकिल मोहम्मद का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। बताया जा रहा है कि अंजुम के पति का किसी अन्य महिला से चक्कर चल रहा था। इसी बात से दुखी होकर अंजुम ने फांसी लगा ली। घटना बीते रोज की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दूसरी महिला से पति का चल रहा था चक्कर, पत्नी ने लगाई फांसी / Picchore News




