
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत गांव के ही रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। छोटी बामौर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंंगलवार को वह अपने घर पर ही थी तभी गांव का रहने वाला भोलाराम बाढ़ई उसके घर में आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। जब विरोध किया तो आराेपित ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




