NEW YEAR GIFT-:शहर के बीचोबीच से फोरलेन की तैयारी,निकलेगी 6.50 किलोमीटर की फोरलेन

पुराना एनएच-3 में 6.50 किमी सड़क फोरलेन बनेगी 

शिवपुरी।फोरलेन बायपास के दोनों हिस्सों के बीच 14 किमी सड़क अब पीडब्ल्यूडी के हिस्से में आ गई है। पीडब्ल्यूडी ने 38 करोड़ का टेंडर निकालकर एग्रीमेंट किया है। पुराने एनएच-3 की शहर में 6.50 किमी सड़क फोरलेन बनने जा रही है। हालांकि कुछ ही लोगों को अतिक्रमण टूटेंगे। लेकिन इससे पूरे शहर काे राहत मिल जाएगी। यह सड़क शिवपुरी शहर के लिए जीवनरेखा का काम करेगी। एनएचआई के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे विभाग के अधिकारियों से हमारी बात हो गई है। जनवरी महीने में ही रेलवे ओवरब्रिज की टेस्टिंग कर फोरलेन बायपास चालू करवा देंगे।