
नई दिल्ली। देश में विशेष राज्य का दर्जा रखने वाले कश्मीर में हलचल बढ़ने लगी है। इसके साथ ही यहां कुछ बड़ा हो सकता है इसके संकेत भी मिलने लगे है। सरकार के निर्देश पर वायुसेना द्वारा सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स को कश्मीर घाटी में जल्द पहुंचाने के लिए एयर फोर्स एयरक्राफ्ट के साथ ही C-17 हैवी लिफ्ट प्लेन की सेवाएं भी ले रही है।
सरकार ने कश्मीर के वर्तमान हालातों को देखते हुए बड़ा कदम उठाते हुए आर्मी और वायुसेना को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रख दिया है।
कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों की 280 और कंपनियां तैनात
कश्मीर में बदलती परस्थितियों के बीच सरकार द्वारा घाटी में अर्द्धसैनिक बलों की 280 कंपनियां तैनात किए जाने की सूचना है। पिछले हफ्ते ही 100 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करने की घोषणा की गई थी।
अटकलें भी और सफाई भी
बता दें कि पिछले बीती 25 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100 तिरिक्त टुकड़ियों को भेजने का फैसला किया था। केंद्र के इस फैसले के साथ ही पूरी वादी में धारा 35ए को हटाने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
हालांकि बाद में केंद्र ने इसे स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा का माहौल बनाए रखने और निकट भविष्य में राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी बताई। वहीं दूसरी ओर नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी के नेताओं में भी इसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।



