NATIONAL PARK में सीवर प्रोजेक्ट की लाइन बिछाने की मिली PERMISSION, काम शुरू

शिवपुरी। नेशनल पार्क में सीवर प्रोजेक्ट की लाइन बिछाने के कार्य अनुमति नहीं मिलने के कारण अड़ंगा लग गया था। वन महकमे से यह अनुमति लेने के लिए पीएचई के तत्कालीन अधिकारियों ने कोई प्रयास नहीं किए थे, जिसके नतीजे में प्रोजेक्ट अटका हुआ था। अब कार्यपालन यंत्री एसएल बाथम ने नेशनल पार्क से यह अनुमति प्राप्त कर ली है, जिसके साथ ही करबला से लेकर घसारई ट्रीटमेंट प्लांट तक मैन लाइन बिछाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
जानकारी के अनुसार करबला के पास से 1100 एमएम डाया का पाइप बिछाने का सिलसिला शुरू हिो गया है, साथ ही नेशनल पार्क की बाउंड्रीवाल के बाहर और सड़क के किनारे पर मुख्य लाइन बिछाई जा रही है। इस लाइन को बिछाने के लिए पाइप कई साल पहले आ गए थे, लेकिन अनुमति के फेर में इनके बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ था।
इनका कहना है
  • नेशनल पार्क क्षेत्र सहित हाइवे पर लाइन बिछाने की अनुमति मिलते ही लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया है। नेशनल पार्क के समीप लाइन बिछने लगी है। ट्रीटमेंट प्लांट में मशीन और बिजली का काम जल्द कराकर प्रोजेक्ट को पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

एसएल बाथम, ईई पीएचई