नरवर। नरवर निवासी मनीष भार्गव पुत्र सुरेश कुमार भार्गव, के दो उपन्यास ‘ बेरंग लिफ़ाफ़े’ व ‘नलदमयंती’ का विमोचन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की विधायक आतिशी व दिल्ली शिक्षा विभाग के डायरेक्टर(आईएएस) उदित प्रकाश , डायरेक्टर SCERT द्वारा किया गया, मनीष भार्गव वर्तमान में दिल्ली सरकार में mentor के पद पर कार्यरत हैं व अपनी कलम के जरिये युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं, उनका पहला उपन्यास ‘बेरंग लिफ़ाफ़े’ जहाँ जीवन के संघर्ष, नवोदय व प्रशासनिक अनुभवों पर आधारित है वहीं दूसरा उपन्यास ‘नल दमयंती’ निषध देश(वर्तमान नरवर) के सतयुग के समय के राजा नल की कहानी है ।
नरवर के मनीष भार्गव की ‘ बेरंग लिफ़ाफ़े’ व ‘नलदमयंती किताब का हुआ लोकापर्ण / Narwar News




