Press "Enter" to skip to content

जमीन पर कब्जा करने से रोका तो आरोपितों ने खेत मालिक को पीटा- narwar news

शिवपुरी। नरवर के ग्राम साबोली में दो आरोपितों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जब पीड़ित ने आरोपितों का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार फरियादी मनकाराम पुत्र निन्नूराम बघेल की जमीन गांव में स्थित है जिस पर गांव में रहने वाले आरोपित रामकिशन बघेल और मनोज बघेल की निगाह जमी हुई है और दोनों आरोपित उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत रखते हैं। बीते 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे आरोपितों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा कर लिया जिसकी जानकारी फरियादी को बीते दिनों लगी तो उसने आरोपियों का विरोध किया। उस समय दोनों आरोपी शांत हो गए, लेकिन कल आरोपियों ने गांव से बाहर जाते समय उसे घेर लिया और उसकी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!