शिवपुरी।मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती प्रक्रिया में विवादों में घिर गई है। तमाम शिकायतों के बाद ग्वालियर चंबल संभाग आयुक्त ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। पैरामेडिकल स्टॉफ के पदों पर जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है, उन सभी से आपत्तियां मांगी जा रहीं हैं। आपत्तियां तीन दिन में आने के बाद जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। कमिश्नर के निर्देश पर अपर कलेक्टर जिला शिवपुरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कोई आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर जिला शिवपुरी की स्थापना शाखा में तीन दिवस के अंदर आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।






Be First to Comment