Press "Enter" to skip to content

मेडीकल कॉलेज में नहीं हैं ब्लड बैंक की व्यवस्था ,महेन्द्र खटीक ने किया अतिदुर्लभ ब्लड डोनेट / Shivpuri News

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का कब शुरू होगा ब्लड बैंक

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक ना होने के कारण शिवपुरी हॉस्पिटल से भेजा जा रहा है ब्लड

शिवपुरी। रक्त उपलब्ध कराने को लेकर कार्यरत समाजसेवी संस्था जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए मेडीकल कॉलेज में ब्लड बैंक ना होने के कारण जरूरतमंदों को जिला चिकित्सालय के ब्लड कक्ष से मेडीकल कॉलेज भेजा जा रहा है और इसमें अनुकरणीय कार्य जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है जिसके चलते जब मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक न होने के कारण वहां के भर्ती मरीज बहुत परेशान होते है जिला चिकित्सालय शिवपुरी से जरूरतमंद परिजनों को ए नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी तब अस्पताल में ब्लड ना मिलने के बाद हताश परिजनों को जय माई मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गोयल सेठ के द्वारा अपने सहयोगी सदस्य साथी महेन्द्र खटीक के माध्यम से ब्लड उपलब्ध कराया गया। यहां महेंद्र खटीक ने कई बार रक्तदान किया है। वहीं जब शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में भर्ती मरीज गायत्री यादव को ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी और मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक नही होने के कारण वहां के मरीज काफी परेशान हो रहे थे और शिवपुरी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में भी ब्लड नही तब जय माई मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गोयल सेठ को पता चलने पर जरूरतमंद मरीज गायत्री यादव जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है उनको बहुत ही ज्यादा जरूरत है ब्लड की जब समिति के सदस्य महेंद्र खटीक दादा को बोला गया कि एक मरीज को ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत है तो बो अपना काम छोड़कर उस महिला मरीज को ब्लड देने आये। रक्तदाता के प्रति जिला चिकित्सालय की रक्तकोष टीम व जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा रक्त उपलब्ध कराने पर डोनर महेन्द्र खटीक दादा का आभार व्यक्त किया गया रक्तदान महादान ये देता है दुसरो को नया जीवनदान।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!