Press "Enter" to skip to content

मां के गले से मंगलसूत्र लूट कर भाग रहे लुटेरे को बेटी की बहादुरी ने सलाखों के पीछे पहुंचाया / Baiard News

शिवपुरी जिले के बैराड़ में महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे लुटेरे को एक बेटी की बहादुरी ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.बहादुर बेटी ने मां के गले से मंगलसूत्र लूट कर भाग रहे लुटेरे का पीछा कर उसे दबोच लिया.शोरगुल सुनकर जमा हुई भीड़ ने लुटेरे की जमकर धुनाई की और उसे बैराड़ पुलिस के हवाले कर दिया.पकड़े गए लुटेरे ने पुलिस पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं जो वारदात के बाद फरार हो गए.पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया जबकि फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

भुजरिया विसर्जन कर लौट रही थी मां बेटी

घटना सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे की है बैराड़ के नया बस स्टैण्ड निवासी रूपवती रावत अपनी बेटी नीलम रावत के साथ बडे तालाब पर भुजरिया विसर्जन कर अपने घर लौट रही थी तभी नया बस स्टैंड के पीछे घात लगाए बैठे सोनू परमार ने झपट्टा मारकर रूपवती रावत के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया और भाग खड़ा हुआ.ये देख माँ के साथ चल रही नीलम रावत ने लुटेरे के पीछे दौड़ लगा दी और धक्का देकर लुटेरे को गिरा दिया.तब तक मां भी वहां पहुंच गईं और लोगों की मदद से लुटेरों को दबोच लिया और लात-घूंसों और चप्पलों से जमकर पिटाई की

पुलिस ने तीन के खिलाफ किया लूट का मामला दर्ज

मामले की जानकारी पाकर बैराड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस की पूछताछ में लुटेरे सोनू परमार ने लूट की इस वारदात में अपने साथ संजय पाराशर और सोनू रावत के नाम बताए हैं. यह दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. जबकि सोनू परमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

More from BaiardMore posts in Baiard »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!