
अगर मेरा विधायक होता तो मैं उसे आपके लिए मंत्री बनाकर देता – सिंधिया
सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले की कोलारस तहसील के ग्राम खरैह से हैं। जहाँ सभा के दौरान सिंधिया ने अपने दिल की सम्बेदनाएँ ब्यक्त की अगर मेरा बिधायक यहाँ से होता तो मैं आपको कोलारस की जनता के लिए मेरे विधायक को मंत्री बनाकर देता।
जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाब के लिए शिबपुरी गुना दौरे पर हैं। दौरे के चलते कल ग्राम खरैह में सिंधिया ने एक सभा ली एवं महारानी अवंतिका बाई की मूर्ति का अनावरण किया। सभा के दौरान लोगो ने अपनी समस्याएं बताते हुए ग्राम कूटबारे के सबस्टेशन की बात कहीं इस बात पर सिंधिया ने कहा कि मैंने क्षेत्र को कितने काम दिए हैं और मेरा विधायक यहाँ से 700 वोट से हारा हैं। अब आप लोग ही बताइए। अगर आप मेरा एक हाथ पीछे बांध दोगे तो एक हाथ से मैं कैसे काम कर पाऊंगा। आज अगर मेरा विधायक होता तो में उस विधायक को जनता के कार्यों के लिए भोपाल भेजता।ओर अगर मेरा विधायक यहाँ से जीतता तो आपके क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनाकर देता। जिससे आप लोंगो की समस्याओ का आपके क्षेत्र में ही समाधान हो जाता






Be First to Comment