बहन की शादी में भाई की जेब कटी:चोर ने जेब से मोबाइल और 35 हजार उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी / Kolaras News

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह के दौरान युवक के जेब में रखे पैसे सहित उसके मोबाइल पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। युवक ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

कोलारस के नगरीय क्षेत्र के अहीर मोहल्ला के रहने वाले अमजद पुत्र बफ़ाती खान ने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए जानकारी दी है कि उसकी बहन की शादी खनियाधाना में तय हुई थी जिसके 1 दिन पहले 28 मई को उसने अपने परिचित व रिश्तेदारों के लिए भोजन व अन्य रश्मों का आयोजन होटल फूलराज में किया था।

रात्रि के तकरीबन 2:00 बजे वह कार्यक्रम खत्म होने के बाद होटल के ही एक कमरे में अपनी पैंट उतार कर सो गया। पेंट में तकरीबन 30 से 35 हजार रुपए रखे हुए थे। इसके साथ ही पास के कमरे में उसका भाई भी सो रहा था। भाई की जेब में एक मोबाइल भी रखा था मोबाइल के तकरीबन कीमत 11 से 12 हजार रुपए की थी। सुबह जब वह 6 बजे उठा तो उसने देखा कि उसकी जेब में रखे हुए पैसे सहित मोबाइल गायब था। होटल में उसने तलाश किया लेकिन कुछ भी हासिल न हो सका। जिसकी शिकायत उसने आज कोलारस थाने में दर्ज कराई। चोरी की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।