तनुज गोयल कोलारस में काट रहा था अवैध कॉलोनी, सीएमओ ने दर्ज करवाई एफआईआर / Kolaras News

कोलारस। कोेलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जगतपुर में एक भू—कारोबारी द्धारा भूमि का स्वरूप बदलकर अवैध कॉलोनीे काट रहा था। मामले को लेकर सीएमओ ने थाने में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में कोलारस सीएमओ महेशचंद जाटव 49 वर्ष ने बताया कि तनुज गोयल पुत्र महेन्द्र गोयल ग्राम द्धारा जगतपुर स्थित भूमि सर्वे न0 51/01 रकवा 1.44 है में मौके पर भूमि के स्वरुप बदलकर भूखण्ड विक्रय कर अवैध कलोनी का निर्माण किया गया है । न्यायालय अपर कलेक्टर के आदेश से तनुज गोयल पुत्र महेन्द्र गोयल नि0 सदर बाजार शिवपुरी के विरुद्ध अवैध कलोनी सन्निर्माण के अपराध के लिए मप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 (ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध कराने हेतु आदेश जारी किए गए। मामले में पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर तनुज गोयल पुत्र महेंद्र गोयल के विरूद्ध के दर्ज कर लिया है।